• Sun. Nov 22nd, 2026

भाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुते का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

हार्ट अटैक के बाद दिल्ली AIIMS में कराया गया था भर्ती, इसी साल अप्रैल में चुने गए थे राज्यसभा सांसद

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुते का रविवार को 72 वर्ष की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।परिवार के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 6 बजे उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के परभणी जिले के रहने वाले रामराव सखाराम वडकुते इसी साल अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। इससे पहले वह जून 2014 से अक्टूबर 2019 तक महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य भी रहे।उनके निधन से भाजपा ने एक अनुभवी राजनीतिक व्यक्तित्व को खो दिया है। उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों द्वारा शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *