• Fri. Sep 25th, 2026

मनोज गुप्ता ने किया श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ


पितरों की शांति एवं मोक्ष की कामना के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ मझौली क्षेत्र


मुरादाबाद। पितृपक्ष के पावन अवसर पर पितरों की शांति एवं मोक्ष की कामना को लेकर श्री माता अन्नपूर्णा रसोई के तत्वावधान में श्री शिव मंदिर, प्रगति विहार, मझौली रोड, मुरादाबाद में 25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास पूज्य श्री कवि चंद्र दास जी महाराज, वृंदावन के पावन सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हुआ।
कथा के शुभारंभ से पूर्व केल्टन स्कूल से माता मंदिर, प्रकाश नगर चौराहा, मझौली होते हुए श्री शिव मंदिर, प्रगति विहार, मझौली तक महिलाओं द्वारा भव्य एवं श्रद्धापूर्ण कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन एवं जयकारों के साथ सहभागिता की। इस दौरान पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
कलश यात्रा का विधिवत शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं अधिवक्ता श्री मनोज कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने धार्मिक आयोजन की सफलता की कामना करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और धार्मिक भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भजन-कीर्तन और धार्मिक जयकारों के बीच निकली यात्रा ने क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय कर दिया।
इस अवसर पर श्री जगदीश यदुवंशी, श्री सतीश चंद्र गुप्ता, श्री हरिओम गुप्ता, श्री शैलेंद्र कुमार गुप्ता, श्री राधेलाल शर्मा, श्री प्रदीप यादव, श्री सुभाष चंद्र दिवाकर, श्री धर्मेंद्र अग्रवाल, श्री सचिन दिवाकर, श्री मोहित यादव, श्री रवि यादव, श्री सुरेश सैनी, श्री कुंवरदीप गुप्ता, श्रीमती रश्मि गुप्ता, श्रीमती राधा गुप्ता, श्रीमती सुनीता, श्रीमती मिथिलेश, श्रीमती अनु चौधरी, श्रीमती मोनिका सखी, श्रीमती उषा सखी, श्रीमती मीरा सखी, श्रीमती अनुपम सखी, श्रीमती साधना सखी, श्रीमती रेखा यादव, श्रीमती संतोष एवं श्रीमती पूजा सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धालु पूज्य कथा व्यास श्री कवि चंद्र दास जी महाराज के मुखारविंद से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक प्रसंगों का श्रवण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *