जीर्णोद्धार के बाद नए स्वरूप में सजा मुरादाबाद पुलिस कार्यालय, डीआईजी मुनिराज व एसएसपी सतपाल अंतिल ने किया उद्घाटन
मुरादाबाद। पुलिस कार्यालय मुरादाबाद का जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शुक्रवार को नए स्वरूप में कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र श्री मुनिराज जी (IPS) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद श्री सतपाल अंतिल (IPS) ने फीता काटकर तथा उद्घाटन पट्टिका का अनावरण कर नवीन पुलिस कार्यालय का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जनपद के समस्त पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। जीर्णोद्धार के बाद कार्यालय में पुलिसकर्मियों को बेहतर एवं सुविधाजनक कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। साथ ही, आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण में भी नवीन कार्यालय से सुविधा मिलेगी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक एवं बेहतर कार्यस्थल से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और नागरिकों को पुलिस सेवाएं अधिक सुगम एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।


