• Tue. Sep 1st, 2026

जनता की सुनवाई, समस्याओं का समाधान—यही है नए उत्तर प्रदेश में सुशासन की पहचान।”

जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री योगी का सख्त रुख
लखनऊ। लोक-कल्याण के संकल्प के साथ ‘नया उत्तर प्रदेश’ लगातार आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री ने फरियादियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी शिकायतों और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन-समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनहित के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने पर जोर दिया।
जनता दर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के साथ ही उनके समाधान की दिशा में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *