60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, आजीवन फ्री बस यात्रा को मंजूरी
उत्तर प्रदेश। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात का फैसला लिया है। सरकार ने परिवहन निगम की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को इस योजना की शुरुआत कर सकते हैं। योजना के तहत पात्र महिलाएं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। यात्रा के दौरान उम्र और पहचान के प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिखाना होगा।
सरकार के इस फैसले से प्रदेश की एक करोड़ से अधिक बुजुर्ग महिलाओं को लाभ मिलने का अनुमान है। रक्षाबंधन से पहले लिए गए इस फैसले को महिलाओं के लिए योगी सरकार का बड़ा उपहार माना जा रहा है।

