• Wed. Aug 26th, 2026

ग्वालियर में कार पर 3400 किस मार्क्स, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 5500 का चालान

सोशल मीडिया ट्रेंड के चक्कर में युवक को पड़ा महंगा शौक, पुलिस ने जब्त की कार और साफ करवाए लिपस्टिक के निशान
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया के एक विदेशी ट्रेंड को फॉलो करना एक युवक को भारी पड़ गया। गर्लफ्रेंड ने कार पर लिपस्टिक से करीब 3400 ‘किस मार्क्स’ बना दिए। कार पर इतने अधिक लिपस्टिक के निशान देखकर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन को रोककर कार्रवाई की।
पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और युवक से 5,500 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके साथ ही कार पर बने लिपस्टिक के निशानों को भी साफ करवाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस घटना ने लोगों का ध्यान खींचा है। जहां युवक के लिए यह सोशल मीडिया ट्रेंड का हिस्सा था, वहीं ट्रैफिक पुलिस ने इसे सड़क पर वाहन की स्थिति और नियमों के तहत कार्रवाई का मामला माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *