• Mon. Aug 24th, 2026

पांच गायों से आत्मनिर्भर बनने की पूनम की चाह, CM योगी ने तुरंत दिए अफसरों को निर्देश

पांच गायों के सहारे परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश, मुख्यमंत्री ने सुनी फरियाद तो तत्काल अधिकारियों को दिए मदद के निर्देश

सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में सीतापुर के हरगांव की पूनम देवी अपने परिवार को पशुपालन के जरिए आत्मनिर्भर बनाने की इच्छा लेकर पहुंचीं। पूनम देवी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पास पहले से पांच गाय हैं और वह पशुपालन को बढ़ाकर अपनी आजीविका मजबूत करना चाहती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से कुछ और गाय उपलब्ध कराने की मांग रखी।

पूनम की बात सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल अधिकारियों को उनकी मदद के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव पशुधन को पूनम देवी को निराश्रित गाय उपलब्ध कराने के साथ ही मुख्यमंत्री सहभागिता योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील रुख से पूनम को अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर करने और पशुपालन को स्वरोजगार का मजबूत जरिया बनाने की उम्मीद जगी है। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जरूरतमंदों की समस्याओं का समाधान केवल सुनवाई तक सीमित नहीं, बल्कि त्वरित कार्रवाई के साथ होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *