• Mon. Aug 24th, 2026

परिषदीय विद्यालयों की 3404 रसोइयों को मुख्यमंत्री का उपहार


रसोइयों के हित में सरकार की बड़ी पहल, जिले की 3404 रसोइयां होंगी लाभान्वित


मुरादाबाद। मुख्यमंत्री द्वारा परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लिए किए गए महत्वपूर्ण ऐलान का जनपद की करीब 3404 रसोइयों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया।
कार्यक्रम में एमएलसी श्री गोपाल अंजान, जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और रसोइयों को मिलने वाले लाभ की जानकारी साझा की।
सरकार की इस पहल से परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों में खुशी का माहौल है। अधिकारियों ने कहा कि रसोइयां विद्यालयों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं और उनके हित में लिया गया यह निर्णय उनके मनोबल को बढ़ाने वाला कदम है।
सरकार की इस पहल को रसोइयों के कल्याण और सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *