• Thu. Jun 11th, 2026

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, दिल्ली कोर्ट ने दी अंतरिम राहत

नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा, धमकी और सार्वजनिक रूप से हंगामा करने की आशंका जताते हुए दिल्ली की अदालत का रुख किया है।
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सपना चौधरी को अंतरिम राहत प्रदान की है। कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए वीर साहू को सपना चौधरी से किसी भी प्रकार का संपर्क करने, उनके निवास स्थान तथा कार्यस्थल पर जाने से रोक दिया है।
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई निर्धारित की है। इस दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी और आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी।
गौरतलब है कि सपना चौधरी और वीर साहू का विवाह वर्ष 2020 में हुआ था। दंपति के दो बेटे हैं। फिलहाल इस मामले ने मनोरंजन जगत और सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है। अब सभी की नजरें 25 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं। :::

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *