• Tue. Jul 21st, 2026

मारुति ने लांच की देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार

भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में आज एक नया इतिहास रचा गया है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने गुरुवार को भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल पैसेंजर कार को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय कार वैगन आर को इस नई तकनीक के साथ बाजार में उतारा है। मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी ताकेउची ने इस मौके पर कहा कि फ्लेक्स-फ्यूल वैगन आर की एंट्री सिर्फ एक नई गाड़ी की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह भारत की ऊर्जा यात्रा में एक नया अध्याय है।

फ्लेक्स-फ्यूल कार ऐसी गाड़ी होती है, जो पेट्रोल के साथ-साथ ज्यादा मात्रा में इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर भी चल सकती है। इथेनॉल मुख्य रूप से गन्ने और कृषि उत्पादों से तैयार किया जाता है। इससे पेट्रोल की खपत कम होती है और प्रदूषण भी घटता है। मारुति सुजुकी का कहना है कि यह तकनीक कच्चे तेल के आयात को कम करना और कार्बन उत्सर्जन घटाने में मदद करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *