• Fri. Jun 5th, 2026

स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प, हरित भविष्य का आधार!

मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान’ विषयक संगोष्ठी में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विश्व बैंक के सहयोग से ₹2,741 करोड़ लागत की भारत की प्रथम एयरशेड आधारित ‘उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना’ का शुभारंभ किया गया। साथ ही, विश्व बैंक और उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना प्राधिकरण (UPCAMP) के मध्य MoU संपन्न हुआ।

साथ ही, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के ‘लोगो’ एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शुभंकर का अनावरण, उत्तर प्रदेश वेटलैंड्स इन्फॉर्मेशन पोर्टल का लोकार्पण तथा उत्तर प्रदेश के रामसर स्थलों के डॉकेट एवं बुकलेट का विमोचन किया गया। पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा वेटलैंड्स के संबंध में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री जी ने स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं वृक्षारोपण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *