• Sun. May 24th, 2026

जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज मुरादाबाद सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर जनपद में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर विकास एवं अन्य विभागों से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुरादाबाद महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *