• Sat. May 23rd, 2026

प्रधानमंत्री की अपील पर साइकिल से ऑफिस पहुंचे SDM, पीछे-पीछे चलती रही सरकारी गाड़ी


बिहार के अरवल में एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। प्रधानमंत्री द्वारा ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील के बाद अरवल के एसडीएम संजीव कुमार साइकिल से अपने कार्यालय पहुंचे। खास बात यह रही कि एसडीएम साहब आगे-आगे साइकिल चलाते रहे, जबकि उनके पीछे-पीछे उनकी सरकारी गाड़ी भी चलती रही।
भीषण गर्मी में पसीना बहाते हुए साइकिल से ऑफिस पहुंचने की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इस पहल को जहां पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश बता रहे हैं, वहीं पीछे चल रही सरकारी गाड़ी को लेकर तंज भी कस रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि यदि ईंधन बचत का संदेश देना ही उद्देश्य था तो सरकारी वाहन का साथ-साथ चलना लोगों के बीच सवाल भी खड़े करता है। हालांकि कई लोगों ने इसे एक सकारात्मक पहल बताते हुए अधिकारियों को आम जनता के लिए प्रेरणा बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *