मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी द्वारा विकास क्षेत्र- कुन्दरकी के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, जिसमें प्राथमिक विद्यालय, फरीदपुर हमीर मोहम्मदपुर बस्तौर एवं लालपुर हमीर तथा आंगनबाड़ी केन्द्र फरीदपुर हमीर एवं लालपुर हमीर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय, मोहम्मदपुर बस्तौर में डिजिटल संदर्शिका के प्रभावी उपयोग को निपुण टीम द्वारा प्रदर्शित किया गया, जिसे शिक्षकों के लिये अत्यन्त उपयोगी एवं मार्गदर्शक बताया गया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय, फरीदपुर हमीर में निपुण ऐप पर किये जा रहे असेसमेंट की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
कक्षा – 2 के विद्यार्थियों द्वारा हिन्दी एवं गणित में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। इसके उपरान्त उन्होंने कक्षा-कक्षों, शौचालय, हैण्डवॉश एरिया का भी निरीक्षण किया और पर्याप्त साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिये।
प्राथमिक विद्यालय, फरीदपुर हमीर में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मेन्यू के अनुसार वितरण की समीक्षा की गयी। प्राथमिक विद्यालय, लालपुर हमीर में कक्षा-5 के विद्यार्थियों द्वारा इंग्लिश रीडिंग प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत की गयी, जिसके लिये मुख्य विकास अधिकारी ने अंशु अग्रवाल के प्रयासों की प्रशंसा की।
उन्होंने विद्यालय में नामांकन एवं छात्र उपस्थिति बढ़ाये जाने के निर्देश दिये। 06 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी बच्चों का कक्षा -1 में शत्-प्रतिशत् नामांकन कराये जाने के निर्देश दिये। सभी विद्यालयों के शिक्षकों के उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उपहार एवं चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया गया साथ ही निर्देश दिये कि कोई भी बच्चा आउट ऑफ स्कूल न रहे। आंगनबाड़ी केन्द्र – फरीदपुर हमीर एवं लालपुर हमीर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र पर नामांकित बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति कराये जाने और साफ सफाई के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि 03 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकन सुनिश्चित कराया जाये।


