• Wed. Apr 22nd, 2026

चाची से अफेयर के शक में चाचा बना हैवान! भतीजे को उतारा मौत के घाट

BySirfjanpaksh

Apr 22, 2026


आंध्र प्रदेश के तिरुपति से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने महज शक के आधार पर अपने ही 17 वर्षीय भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी को संदेह था कि उसकी पत्नी और भतीजे के बीच अवैध संबंध हैं, इसी शक ने उसे इतना अंधा बना दिया कि उसने खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले भतीजे को नशे की हालत में लाया और फिर ईंटों व बीयर की बोतलों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले की गंभीरता इतनी ज्यादा थी कि भतीजे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि महज शक के आधार पर इंसान किस हद तक गिर सकता है, जहां अपने ही रिश्ते खून से रंगे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *