उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वाले युवक को कड़ाही चिकन की ग्रेवी में मरी हुई छिपकली मिल गई। घटना मेरठ के शास्त्री नगर इलाके की है। पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपने दोस्त के घर रुका था और दोस्त ने देर रात एक मशहूर फूड डिलीवरी ऐप से कड़ाही चिकन ऑर्डर किया था। खाना परोसकर दोनों ने खाना शुरू किया, लेकिन जब आधा खाना खा चुके थे तभी प्लेट में मरी हुई छिपकली दिखाई दी।छिपकली देखते ही युवक को तेज उल्टियां शुरू हो गईं और तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।
घबराए दोस्त ने तुरंत डायल-112 पर कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे करीब 24 घंटे निगरानी में रखा। अगले दिन हालत स्थिर होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने रेस्तरां के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और फूड सेफ्टी विभाग को सूचना दे दी गई है।

