• Sat. Feb 21st, 2026

आर्मी पब्लिक स्कूल नॉएडा की छात्रा अनुश्री उपाध्याय ने सी बी एस ई की राष्ट्रीय जिमनास्टिक स्पर्धा में गोल्ड मैडल हासिल किया है.

आर्मी पब्लिक स्कूल नॉएडा की छात्रा अनुश्री उपाध्याय ने सी बी एस ई की राष्ट्रीय जिमनास्टिक स्पर्धा में गोल्ड मैडल हासिल किया है. महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साध्वी प्रीतीसुधाजी इंटरनेशनल स्कूल में चल रही इस स्पर्धा के अंडर 11 केटैगरी में अनुश्री उपाध्याय में ये मुकाबला जीता. अनुश्री आर्मी पब्लिक स्कूल में क्लास 6 की छात्रा हैँ.
अनुश्री की इस कामयाबी पर आर्मी स्कूल की प्रधानाचार्या इंद्राणी नियोगी ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना है। इससे पहले अनुश्री उत्तर प्रदेश की राज्यस्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीत चुकी हैँ।

अनुश्री पिछले दो वर्ष से नॉएडा सेक्टर 141 की विजयश्री अकादमी में रिदमिक जिमनास्टिक की ट्रेनिंग ले रही हैँ। अनुश्री की कोच ऋतु जांगड़ा और मोनिका थापा ने कहा कि लगातार मेहनत के बल पर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है।
सी बी एस ई हर वर्ष विभिन्न खेलों में क्लस्टर, जोनल और नेशनल स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करवाता है। स्कूली खिलाड़ियों के लिए इन प्रतियोगिताओं में

हिस्सा लेना एक सपना होता है। इन प्रतियोगिताओं के आधार पर ही भविष्य में खेलो इंडिया और राष्ट्रीय खेलों के लिए खिलाड़ी चुने जाते हैँ।
अनुश्री ने इस जीत का श्रेय अपने स्कूल और विजयश्री अकादमी को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *