उत्तर प्रदेश के महोबा में उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक ने घर पर फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है. तो वहीं साथी शिक्षकों के अनुसार मृतक को अनुकंपा के तहत नौकरी मिली थी और वह टीईटी की अनिवार्यता को लेकर परेशान रहते थे. हालांकि उनके फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.

