• Sat. Feb 21st, 2026

विधायक रमन अरोड़ा को 106 दिन बाद हाई कोर्ट से जमानत

जालंधर से विधायक रमन अरोड़ा को 106 दिन बाद हाई कोर्ट से जमानत लेकिन अभी भी रहना होगा जेल में…
जालंधर में जबरी वसूली जैसी धाराओं के तहत एक और मामला दर्ज : सूत्र

जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को हाई कोर्ट ने 106 दिन जेल में रहने के बाद जमानत दे दी है… लेकिन लगता है अभी भी रमन अरोड़ा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है.. सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है उनके खिलाफ जालंधर पुलिस के रामा मंडी थाने में जबरन वसूली जैसी संगीन धाराओं के तहत एक और मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में पुलिस रमन अरोड़ा को प्रोडक्ट वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है.. अगर पुलिस प्रोडक्ट वारंट पर लाने में सफल हो जाती है तो रमन को फिलहाल इस नए मामले में जेल में ही रहना पड़ेगा..

क्या था सारा मामला…

जालंधर शहर में सुखदेव वशिष्ठ नामक एक एटीपी को विजिलेंस विभाग ने 14 मई 2025 को पकड़ा था.. एटीपी से पूछताछ के बाद विधायक रमन अरोड़ा का नाम करप्शन के केसों में सामने आया था …जिसके बाद विजिलेंस ने विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी 23 मई को उनके घर से डाली थी उस वक्त विजिलेंस को विधायक के घर से 1200 ग्राम सोने के जेवर व 6,30,245 रुपए नगदी बरामद हुई थी ..इस मामले में विधायक 106 दिन से जेल में सजा काट रहे थे.. इसके बाद कल माननीय हाई कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए जमानत दे दी थी.. लेकिन अब जो ताजा मामला उन पर दर्ज हुआ है उसके बाद उनके जेल से रिहा होने की संभावनाएं कम होती हुई नजर आ रही हैं नए मामले को लेकर फिलहाल पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *