• Sat. Feb 21st, 2026

सड़कों पर पुलिस कर्मचारियों को दिए गए निर्देश

एडिशनल सीपी दे आते ही संभाला मोर्चा

सड़कों पर पुलिस कर्मचारियों को दिए गए निर्देश

ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के अलावा सिविल पुलिस कर्मचारियो से की गई बातचीत

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर ने रात्रि में किया गया निरीक्षण

गाजियाबाद। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने आते ही कमिश्नरेट में मोर्चा संभाल लिया। जहां पुलिस कमिश्नर ने दोनों अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर के कार्य क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि सीपी के प्रयासों से गाजियाबाद में बहुत समय बाद एक टीम वर्क देखने को मिलेगा। दरअसल पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ में एडिशनल सीपी के कार्यों का किया बटवारा कर उन्हें अच्छे से कार्य करने के निर्देश दिए है। बताया जा रहा है कि एडिशनल पुलिस कमिश्नर कल्पना सक्सेना को मुख्यालय, प्रोटोकॉल समेत 5 प्रभार दिए गए, वहीं आलोक प्रियदर्शी को क्राइम, लॉ एंड ऑर्डर, साइबर, ट्रैफिक, एलआईयू और क्राइम ब्रांच का पर्यवेक्षण का कार्यभार सौंपा गया है। इसी बीच एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने कार्यभार संभालते ही गाजियाबाद की यातायात व्यवस्था के निरीक्षण के लिए शहर के मुख्य मार्गों एवं प्रमुख चौराहों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान एन एच-9, छिजारसी कट, सेक्टर 62 कट एवं हापुड़ चुंगी चौराहे का निरीक्षण कर शहर में अतिरिक्त यातायात दबाव वाले मार्गों एवं चौराहों पर यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त एवं और अधिक प्रभावी बनाये जाने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *