• Sun. Mar 29th, 2026

बरसाती नाले में एक ही परिवार के बहे तीन लोग

BySirfjanpaksh

Aug 15, 2023

मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों में अन्य की खोज जारी।

थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत बैराज लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर वन विभाग गेस्ट हाउस के पास बरसाती नाले में एक महिला व उसके बच्चे बह गये थे। जिस पर थाना लक्ष्मणझूला पुलिस व SDRF की टीम द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में कल से लगातार रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।

   रेस्क्यू कार्य के दौरान आज  एक बालिका तेजस्विनी उर्फ गौरी (उम्र-14 वर्ष) पुत्री गोपाल शर्मा नि0- रानी मन्दिर लक्ष्मणझूला के शव को बरामद कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया। पुलिस, SDRF, जल पुलिस, वन विभाग की टीम व स्थानीय नागरिकों द्वारा रेस्क्यू का कार्य करते हुये अन्य की खोज लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *