• Thu. Apr 9th, 2026

बैंड बाजा बाराती और चोर

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में पुलिस ने कुख्यात कड़िया गिरोह के 4 वांछित अपराधियों को उनकी ही शादी में गिरफ्तार कर लिया है. देशभर में लूट और चोरी के मामलों में शामिल इस गिरोह पर सालों से पुलिस की नजर थी.

वे विभिन्न राज्यों में विवाह समारोहों में कीमती सामान चुराने और पुलिस से भिड़कर गिरफ्तारी से बच निकलने के लिए कुख्यात हैं. लेकिन एमपी पुलिस ने कड़िया गांव में गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ने के लिए उनकी ही शादी में ऐसा जाल बिछाया कि वह बच नहीं सके. बता दें कि कड़िया गांव इन अपराधियों का गढ़ माना जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *