• Mon. Jun 29th, 2026

वेंटिलेटर पर लेटी एयर होस्टेस के साथ कर्मचारी ने किया रेप

दिल्ली से सटे हरियाणा गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां के एक फेमस प्राइवेट मेदांता अस्पताल में एक एयर होस्टेस के साथ कर्मचारी ने कथित तौर पर यौन शोषण किया. आरोपी स्टाफ मेंबर ने इस घिनौनी वारदात को उस समय अंजाम दिया जब महिला आईसीयू में वेंटीलेटर पर थी. इसकी शिकायत महिला ने खुद पुलिस में की. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस की टीम एक्टिव हो गई. अब जानकारी मिल रही है कि आरोपी की शिनाख्त के लिए अस्पताल के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *