• Thu. Apr 9th, 2026

बोतल में तेल नहीं देने पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

यूपी के बुलंदशहर में दो लोगों के साथ झगड़े के बाद एक पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना बुधवार देर रात की है, जब मोटरसाइकिल सवार दो लोग अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे थे. इसके बाद दोनों ने एक कर्मचारी से प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल भरने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया. जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया.

बुलंदशहर पुलिस ने बताया कि वे पंप मैनेजर राजू शर्मा (30) के पास पहुंचे और पेट्रोल भरने पर जोर दिया. जब शर्मा ने भी उनकी मांग को अस्वीकार कर दिया, तो बहस शुरू हो गई और दोनों ने उस पर गोली चला दी और मौके से भाग गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *