• Sat. Feb 21st, 2026

रणवीर अल्लाहबादिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई

रणवीर अल्लाहबादिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है, जिसमें कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो, इंडियाज गॉट लेटेंट में की गई कथित अश्लील टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर को एक साथ जोड़ने की मांग की गई है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिस्वर सिंह की पीठ मामले की सुनवाई कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के बेटे अभिनव चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट में मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग की थी।

सुप्रीम कोर्ट ने इंडियाज गॉट लेटेंट शो में अतिथि भूमिका के दौरान यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त की। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहबादिया का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील से पूछा कि अश्लीलता और फूहड़ता के मानक क्या हैं। कोर्ट ने यूट्यूबर को उनके वल्गर कमेंट के लिए कड़ी फटकार लगाई है और कहा है कि इनके दिमाग में गंदगी भरी है और ऐसे व्यक्ति का केस हम क्यों सुनें। पॉपुलर होने का मतलब ये नहीं कि आप कुछ भी टिप्पणी करें। सुप्रीम कोर्ट से भारी फटकार के बाद यूट्यूबर को गिरफ्तारी से सशर्त राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *