• Sat. May 23rd, 2026

प्रयागराज महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई. संगम तट पर भगदड़ के बाद अखाड़ों ने अमृत स्नान स्थगित कर दिया है. जानकारी के अनुसार रात 1 बजे के आसपास भगदड़ मचने की सूचना है. अखाड़ों के लिए तैयार किए गए रास्तों से श्रद्धालुओं और आम जनता को भेजा जा रहा है. संगम तट पर दर्जनों एम्बुलेंस मौजूद हैं और लगातार घायलों को निकला जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *