• Tue. Apr 7th, 2026

ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में शामिल किए जाने और महामंडलेश्वर का पद दिए जाने पर विरोध

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में किन्नर अखाड़ा को लेकर विवाद बढ़ गया है. किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी मां ने ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में शामिल किए जाने और महामंडलेश्वर का पद दिए जाने पर कड़ा विरोध जताया गया है। इस पर हिमांगी सखी ने कहा, “किन्नर अखाड़ा की स्थापना किन्नर समाज के लिए की गई थी. अब जब अखाड़े में महिलाओं को पद दिया जा रहा है, तो इसे किन्नर अखाड़ा कहना सही नहीं है.उन्होंने कहा कि अगर यह किन्नर अखाड़ा है और आपने महिलाओं को पद देना शुरू कर दिया है, तो अखाड़े का नाम बदल देना चाहिए.” आगे उन्होंने सवाल उठाया, “समाज को ऐसे ‘गुरु’ क्यों दिए जा रहे हैं? पट्टाभिषेक के दौरान मुंडन क्यों नहीं किया गया? क्या यह उचित है? क्या समाज को ऐसे ‘गुरु’ की जरूरत है? बिना शिक्षा के महामंडलेश्वर का पद देना अखाड़े के लिए अनुचित है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *