• Thu. Apr 9th, 2026

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन )मुरादाबाद ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा……

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन )मुरादाबाद ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा माह 2025 जो की 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक आयोजित होगा, उक्त के क्रम में आज दिनांक 17 जनवरी 2025 को जनपद में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ,मुरादाबाद के नेतृत्व में यात्री मालकर अधिकारी, तथा उनकी टीम द्वारा स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिसमें वाहनों में लगे अग्निशमन यंत्रों, फस्ट एड बाॅक्स, वाहनों की बिंड शील्ड, वाइपर, खिड़की पर लगे शीशे, इंडीकेटर, हेड लाइट, अपातकालीन द्वार की स्थिति एवं रेट्रो-रिफलेक्टिव टेप आदि का निरीक्षण करते हुए वाहन चालकों के ड्राइविंग लाईसेंस का भी निरीक्षण किया गया। स्कूली वाहन के चालक एवं परिचालक को स्कूली छात्र/छात्राओं के साथ सभ्य व्यवहार करने एवं किसी भी आपातकालीन स्थिति में 108 या 112 नम्बर को परिस्थिति अनुसार डाइल करने के लिए जानकारी दी गयी। स्कूलों को निर्देशित किया गया कि स्कूली वाहन चालकों/परिचालकों का चरित्र सत्यापन अवश्य कराएं तथा उनका चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, की छायाप्रति का रिकार्ड उनके मोबाइल नम्बर सहित अपने पास अनिवार्य रुप से रखें, जिससे ऐसे वाहनों से आने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ घटित होने वाली किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पुलिस विभाग के माध्यम से परिवहन विभाग को मिलने पर दोषी चालक का लाईसेंस निरस्त करते हुए प्रभावी प्रवर्तन एवं कानूनी कार्यवाही की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *