महाकुंभ 2025 अपने धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के लिए सुर्खियों में है, लेकिन हाल ही में एक अनोखी घटना ने विवाद खड़ा कर दिया. आगरा के एक दंपती ने अपनी बेटी का कन्यादान जूना अखाड़े के महंत कौशल गिरि को संन्यास मार्ग अपनाने के लिए किया. हालांकि इस घटना की व्यापक निंदा हुई, जिसके बाद जूना अखाड़े ने महंत कौशल गिरि को 7 साल के लिए निष्कासित कर दिया और लड़की को उसके परिवार को लौटा दिया.

