• Sat. Apr 11th, 2026

फर्जी मानव अधिकार न्याय आयोग का अध्यक्ष गिरफ्तार 10 वि पास अनस ले रहा था सरकारी प्रोटोकॉल

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, फर्जी मानव अधिकार न्याय आयोग का अध्यक्ष गिरफ्तार 10 वि पास अनस ले रहा था सरकारी प्रोटोकॉल

गाजियाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव अधिकार न्याय आयोग और नीति आयोग का फर्जी अध्यक्ष बनकर सरकारी प्रोटोकॉल का दुरुपयोग करने वाले अनस मलिक को गिरफ्तार किया है।

अनस मलिक, जो फॉल सीलिंग का काम करता था, खुद को मानव अधिकार न्याय आयोग और नीति आयोग का अध्यक्ष बताकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सरकारी प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करता था। बीते दिनों हापुड़, मुरादाबाद और अमरोहा में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान उसने एस्कॉर्ट पुलिस सुरक्षा भी ली थी।


“अनस मलिक ने फर्जी दस्तावेजों और लैटरपैड का इस्तेमाल कर खुद को मानव अधिकार न्याय आयोग का अध्यक्ष घोषित किया। उसके पास से फर्जी कागजात, अरदली साफा और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।”
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि अनस मलिक क्षेत्रीय नेताओं के संपर्क में आने के बाद फर्जीवाड़े की इस साजिश को अंजाम दे रहा था।
उसका वाहन भी जप्त किया है और फर्जी लेटर पेड़ भी वही पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *