• Sat. Apr 11th, 2026

41 सेकंड में इंस्पेक्टर ने 31 थप्पड़ मारे।

मऊरानीपुर इलाके के धमना गांव का एक शख्स अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा था। उसके साथ उसका दोस्त सतेंद्र भी था। इंस्पेक्टर ने सतेंद्र से उसके पिता और दादा का नाम पूछा। युवक ने दादा का नाम न बताने पर कहा कि उनका निधन उसके जन्म से पहले हो गया था।

इस पर इंस्पेक्टर भड़क गया और गालियां देने लगा। फिर अपनी सीट से उठकर सतेंद्र की थप्पड़ों से पिटाई कर दी। वीडियो में दावा किया गया है कि 41 सेकंड के अंदर इंस्पेक्टर ने 31 थप्पड़ मारे। पिटाई के दौरान पीड़ित ने पूछा, “मुझे क्यों मार रहे हो?” लेकिन इंस्पेक्टर ने कोई जवाब नहीं दिया और पिटाई करता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *