• Sat. Apr 11th, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 26 जनवरी को गोली मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक नशेड़ी ने डायल 112 को फोन कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 26 जनवरी को गोली मारने की धमकी देते हुए इज्जत नगर थाने के पुलिस कर्मियों को गाली गलौज की जिसके बाद पुलिस ने नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।जहां आज उसे जेल भेजा जाएगा ।

बरेली की इज़्ज़तनगर थाने की पुलिस की गिरफ्त में खड़ा यह अनिल कुमार है जिसने डायल 112 को कॉल कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 26 जनवरी को गोली मारने की धमकी भरी कॉल की इतना ही नहीं उससे पहले डायल 112 की पी आर वी की टीम के साथ फोन पर भी इज़्ज़तनगर थाने की पुलिस के लिए गाली गलौज की जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शरू की तो वो इज़्ज़तनगर थाना क्षेत्र में रहने वाला अनिल कुमार निकला जिसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । जहां मुख्यमंत्री को गोली मारने के आरोप में आज कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *