• Sat. Apr 11th, 2026

लाल रंग के सूटकेश में महिला का शव मिलने से हड़कंप….

.

यूपी: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में महिला का शव सूटकेश कें अंदर मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की हत्या कर शव को सूटकेश में बंद कर दिल्ली- लखनऊ नेशनल हाईवे किनारे फेंका गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। तथा फॉरेंसिक टीम ने सूटकेश के अंदर से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तथा मृतक महिला की शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष प्रतीत हो रही है।और शरीर पर चोटों के भी निशान है। एएसपी विनीत भटनागर ने कहा जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

लाल रंग के सूटकेश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस के होश उड़ गए।नगर कोतवाली के दिल्ली लखनऊ नेशन हाईवे सर्विस रोड पर सड़क किनारे लाल रंग के सूटकेश के अंदर से महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष बताई गई। मृतक महिला के शरीर पर चोटों के भी निशान दिखाई दिए। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तथा मृतक महिला की शिनाख्त में जुटी हुई है।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया: हाईवे किनारे एक लाल रंग के सूटकेश में डेड बॉडी की सूचना मिली थी। फॉरेंसिक यूनिट बुलाकर देखा गया। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शरीर पर कुछ चोटो के निशान है। लगभग महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। शायद लग रहा है। एक दिन पहले की घटना है। जल्द ही पुलिस घटना का ख़ुलासा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *