• Tue. Aug 18th, 2026

स्कूल बस में लगी आग, सभी बच्चे सुरक्षित

गाजियाबाद के कौशांबी में स्कूल बस में लगी आग, सभी बच्चे सुरक्षित

गाजियाबाद के वैशाली फायर स्टेशन को आज सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर एक स्कूल बस में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। जानकारी के अनुसार, यह घटना श्री श्री रेजिडेंसी, कौशांबी थाने के पीछे हुई, जहां मदर्स ग्लोबल स्कूल, प्रीत विहार दिल्ली की वातानुकूलित बस में आग लग गई थी।

सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी और फायर स्टेशन वैशाली के द्वितीय अधिकारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर रवाना हुए। दो फायर टैंकरों के सहयोग से घटनास्थल पर पहुंचकर तेजी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

आग के समय बस में करीब 15 से 16 बच्चे मौजूद थे, जिन्हें बिना किसी क्षति के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फायर यूनिट ने क्षणिक समय में ही आग को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *