• Sat. Apr 11th, 2026

अवैध संबंध से पैदा शिशु को प्रेमी प्रमिका ने धरती में जिंदा दफनाया

नखासा थाना के गांव मन्नीखेड़ा में खेत में मिट्टी से दबे जीवित शिशु को स्थानीय पुलिस ने बरामद कर इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था.
चंद घंटे के शिशु को मिट्टी में दबा कर हत्या की कोशिश का पुलिस ने संग्यान लिया.
क्षेत्र की आशावर्करों से पुलिस ने गर्भवती महिलाओं की जानकारी खंगलवाई.
पुलिस को इस गांव में एक युवक युवती के बीच अवैध संबंध से शिशु पैदा होने की जानकारी मिली.
पुलिस ने पूछताछ की तो चौंकाने वाला सच सामने आ गया.
प्रेमी प्रेमिका ने बदनामी से बचने के लिए शिशु की हत्या के लिए उसे खेत में मिट्टी से दबा दिया.
पुलिस ने आरोपी प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार कर नवजात शिशु का खुलासा कर दिया है.
वहीं शिशुकी हालत अभी स्थिर है उसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *