• Sat. Apr 11th, 2026

बोरिंग के गड्ढे में दबे 2 मजदूर, जेसीबी से निकाला गया बाहर ।

लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अमीरनगर में रविवार की शाम को एक खेत में बने बोरिंग के गड्ढे से ईंटे निकालते समय 2 मजदूर गड्ढे के अचानक भर-भराकर बैठ जाने से उसी में दब गए। साथ गए तीसरे व्यक्ति की चीख-पुकार सुन मौके पर भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से खुदाई करा कर 1 को बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जबकि करीब दो घंटे बाद 2 मजदूर को बाहर निकाला जा सका। जिसकी मौत हो गई।
 जानकारी के अनुसार रविवार को अमीरनगर निवासी वहीदुल्ला खां के खेत में बने कुए में लगी ईंटें 2 मजदूर निकाल रहे थे। उनका एक साथी गड्ढे के बाहर खड़ा था। इसी बीच शाम को अचानक मिट्टी भर-भरा कर बैठ गई। जिससे इदरीश और कल्लू उसी में दब गए। यह देख गड्ढे के बाहर खड़ा व्यक्ति जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगा। शोर-शराबा सुन आसपास मौजूद लोग वहां आ गए और कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर चौकी प्रभारी सतीश द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद तत्काल जेसीबी बुलाकर रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। बताते हैं कि इदरीश का हाथ ऊपर दिख रहा था, जिसे कुछ देर में बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जबकि दूसरे का कोई पता नहीं चला। गड्ढे में दबे दूसरे मजदूर को तलाशने के लिए जेसीबी से खुदाई कराई गई। लगभग दो घंटे तक चले रेस्क्यू आॅपरेशन के बाद दूसरे को भी बाहर निकाला जा सका। जिसे भी तत्काल एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मोहम्मदी भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *