• Tue. Sep 8th, 2026

जेल में चल रही थी रामलीला, सीता मां खोज के लिए निकले दो वानर कैदी हो गए फरार

उत्तराखंड के हरिद्वार की रोशनबाद जेल में चल रही रामलीला के दौरान दो कैदी फरार हो गए। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

उत्तराखंड के हरिद्वार की रोशनबाद जेल में रामलीला का मंचन चल रहा था। इसी दौरान शुक्रवार को वानर का किरदार निभा रहे दो कैदी मौका देखकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि माता सीता की खोज में निकले दो वानर रूपी कैदी 22 फीट दीवार फांद कर भाग निकले। सभी लोग रामलीला मंचन के दृश्यों में सराबोर थे और किसी को भी घटना का पता नहीं लग सका। आरोपियों की पहचान रुड़की के पंकज और गोंडा के राजकुमार के रूप में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *