• Thu. Apr 9th, 2026

भगवान राम का रोल निभा रहे कलाकार को आया हार्ट अटैक, मौत

दिल्ली के शाहदरा इलाके के विश्वकर्मा नगर में रामलीला के दौरान दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब भगवान राम का रोल निभा रहे 45 वर्षीय कलाकार सुशील कौशिक की मंच पर हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुशील राम के डायलॉग बोलते हुए अचानक अपने सीने पर हाथ रखकर पीछे हटने लगे।

आस-पास मौजूद अन्य कलाकारों को तुरंत समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है, लेकिन सुशील को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुशील, जो पेशे से एक प्रॉपर्टी डीलर थे, रामलीला में नियमित रूप से राम का किरदार निभाते थे। उनकी अचानक हुई इस मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *