• Fri. Apr 10th, 2026

जिला जज, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मुरादाबाद का त्रैमासिक निरीक्षण किया

जिला जज, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मुरादाबाद का त्रैमासिक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कारागार में स्थित चिकित्सालय, बुजुर्ग बैरिक, महिला बैरिक सहित पूरे कारागार परिसर का भ्रमण किया।
कारागार के निरीक्षण के दौरान जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने चिकित्सालय में पहुंचकर वहां भर्ती बंदियों को बीमारियों एवं उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त की और कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित बंदियों को बेहतर उपचार प्रदान कराया जाए।
इसके बाद उन्होंने बंदियों के लिए तैयार कराए गए भोजन की शुद्धता और गुणवत्ता के बारे में जाना साथ ही साफ सफाई व्यवस्था पर भी संतोष व्यक्त किया।
महिला बैरिक में संगीत वादन और सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिला बंदियों के बारे में भी उन्होंने कारागार अधीक्षक से जानकारी प्राप्त की।
……………………………………………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *