• Fri. Apr 10th, 2026

भाजपा की महिला विधायक के पति से वॉट्सएप पर अज्ञात युवक ने की अभद्र चैटिंग,मुकदमा दर्ज

शाहजहांपुर में भाजपा की महिला विधायक के पति ने एक युवक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने विधायक के पति का मोबाइल नंबर वाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। उसके बाद वो व्यक्ति उनसे अभद्र चैट करने लगा। उन्होंने उस व्यक्ति को वाट्सएप पर ऐसे मैसेज नही भेजने की हिदायत भी दी लेकिन युवक नही माना। आरोप है कि उसके बाद युवक और ज्यादा अशोभनीय और अपमानजनक शब्दो का प्रयोग करते हुए धमकी भरे लहजे में चैट करने लगा। विधायक के पति पेशे से एक जाने माने डॉक्टर हैं । निगोही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर के रहने वाले रामसिंह कुशवाहा पेशे से चिकित्सक हैं। उनकी पत्नी सलोना कुशवाहा तिलहर विधानसभा से भाजपा की विधायक हैं। डॉक्टर रामसिंह कुशवाहा ने निगोही थाने में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने अखंड भारत के नाम से वाट्सएप ग्रुप बना रखा है। उसने उनका नंबर भी उसी ग्रुप में जोड़ दिया जबकि वह उस व्यक्ति को जानते तक नहीं हैं। आरोप है कि उस अज्ञात व्यक्ति ने वाट्सएप ग्रुप पर डॉक्टर रामसिंह कुशवाहा के लिए सम्मानजनक और अभद्र चैट की और फिर उस चैट को डॉक्टर के वाट्सएप पर भेज दी। उसके बाद उन्होंने मैसेज भेजने वाले व्यक्ति को भी वाट्सएप के जरिये मैसेज कर उसको समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि उसके बाद आरोपी ने और ज्यादा अशोभनीय और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। साथ ही उस अज्ञात युवक ने धमकी भरे लहजे में चैट करना शुरू कर दिया। थाना निगोही पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *