• Fri. Apr 10th, 2026

कार की चाबी नहीं देने पर बेटे ने पिता के सीने में चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट


“उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बेटे ने अपने पिता को आठ बार चाकूओं से गोद कर मौत के घाट उतार दिया क्योंकि पिता ने कार की चाबी देने से मना किया था”

“आधुनिकता और सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव से युवा वर्ग इतना ग्रसित हो चुका है। जिसके पास ना विवेक बचा है और ना व्यवहारिक ज्ञान”

कार की चाबी नहीं दी तो 15 साल के बेटे पिता को मार डाला

15 साल का इकलौता बेटा पिता यूपी पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल मां सरकारी टीचर है और बेटा बुलंदशहर के नामचीन इंग्लिश मीडियम स्कूल डीपीएस में पढ़ाई करता है लेकिन पिता ने बेटे को कार की चाबी देने से मना कर दिया तो उसने पिता से मारपीट की फिर चाकू से हमला कर दिया है। पिता के सीने में 8 बार चाकू घोंपा।

झकझोर देने वाला ये मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है। 15 साल के लड़के ने ऐसा सिर्फ इसलिए किया क्योंकि पिता ने उसे कार की चाबी देने से मना कर दिया, उससे कहा कि अभी ये उम्र ड्राइविंग की नहीं है। मां के सामने अपने पिता को मार डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *