• Fri. Apr 10th, 2026

सपा विधायक के बेटे को पुलिस ने भेजा जेल विधायक खेमे में मचा हड़कंम

खबर भदोही से जहा सपा विधायक के बेटे को पुलिस ने भेजा जेल विधायक खेमे में मचा हड़कंम, बोली एसपी घटना में सम्मिलित पाए जाने पर की गई है कार्रवाई

ज्ञानपुर, भदोही। सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर किशोरी की आत्महत्या किए जाने के बाद विधायक की मुश्किलें बढ़ गई। विधायक जाहिद बेग व उनके पत्नी सीमा बेग पर किशोरी को आत्महत्या के लिए उसकाने और बधुआ मजदूरी बाल श्रम समेत कई धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद विधायक व उनकी पत्नी फरार हो गई । पुलिस के दबिश में आवास पर मिले उनके बेटे जईम बेग को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान घटना में शामिल होने पर आज पुलिस ने मुकदमे में शामिल करते हुए विधायक के बेटे जईम बेग को जेल भेज दिया।

बता दे की सपा विधायक के बेटे को पुलिस चार दिन पूर्व पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। किंतु पुलिस का दावा था कि पूछताछ के बाद रात में छोड़ दिया गया। जबकि दूसरी ओर सपा जिला अध्यक्ष ने जईम बेग को ना छोड़े जाने का आरोप भी लगाया था। बुधवार को पुलिस ने विधायक बेटे को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने विधायक के बेटे को विधायक व उनकी पत्नी पर दर्ज मामले में सह अभियुक्त बनाया है। विधायक के बेटे को जेल जाते ही विधायक खेमे में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक डा. मीनाक्षी कात्यान ने कहा कि पूछताछ में विधायक के बेटे के खिलाफ साक्ष मिले हैं। जिसके आधार पर उन्हें भी मुकदमे में सह अभियुक्त बनाया गया है। विधायक के बेटे को कोर्ट में पेश करने के बाद आज जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *