• Fri. Apr 10th, 2026

जूस के नाम पर लोगों को मानव मूत्र पिलाया

गाज़ियाबाद के लोनी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। इंदिरापुरी इलाके में एक जूस की दुकान पर जूस के नाम पर लोगों को मानव मूत्र पिलाने का मामला सामने आया है स्थानीय लोगों ने जूस में अजीब स्वाद महसूस किया और विरोध जताया। जिसके बाद जूस की दुकान पर अंदर एक लीटर मानव मूत्र की कैन बरामद हुई !

स्थानीय लोगों ने दुकान के संचालक को रंगे हाथ पकड़ा और उसकी पिटाई की पास में रखी एक बॉटल भी मिली स्थानीय लोगों द्वारा इसकी वीडियो बनाई गई व पुलिस को सूचना दी गई ! इन युवकों की पिटाई भी की गई !

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान के संचालक सहित दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दुकान से 1 लीटर मानव मूत्र भी बरामद किया है, जूस का भी सैंपल और मानव मूत्र को भी जांच के लिए भेजा जा रहा है।

एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया थाना लोनी बॉर्डर पर सूचना प्राप्त हुई कि दुकान खुशी जूस कॉर्नर के संचालको द्वारा जूस में मानव मूत्र मिलाया जाता है । पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर छानबीन की गई तो दुकान से एक कैन से करीब एक लीटर मानव मूत्र प्राप्त हुआ । दुकानदारों से पूछने पर कोई संतोषजनक जबाव नही दिया गया । पुलिस द्वारा तत्काल आमिर व उसके नाबालिक साथी को गिरफ्तार किया गया है । अभियोग पंजीकृत किया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *