• Fri. Apr 10th, 2026

जुआरी पति अपनी पत्नी को जुए में हारा

जुआरी पति अपनी पत्नी को जुए में हारा, पहले ही ज़ेवर ज़मीन हार चूका है पति, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला अपराधों को लेकर कड़े कदम उठा रहें हैं वहीं जनपद रामपुर में पति के द्वारा इंसानियत को शर्मसार करने की भूमिका वाला पत्नी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा है जिसके बाद एसपी के आदेश पर पीढ़िता की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है।

जनपद रामपुर के थाना शाहाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपनी फरियाद लेकर एसपी कार्यालय पहुंची जहां पर उसके द्वारा आपबीती सुनाई गई। इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना के बारे में सुनकर एसपी विद्यासागर मिश्रा भी हैरान रह गए। दरअसल पीड़िता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया था कि उसका पति ज़ालिम है और वह अपनी काश्त की कुछ ज़मीन भी कुछ समय पहले हार चुका है। अब अपनी ज़मीन जायदाद हार जाने के बाद उसकी नज़र जब पीड़िता पर ठहर गई तो वह उसे भी जुए में हार चुका है। पीड़िता की फरियाद इतनी दिल को झंकझोर देने वाली थी जिस पर पुलिस अधीक्षक तुरंत एक्शन में आ गए और घटना की जांच के निर्देश मातहतो को दिए और आरोपी पति के ख़िलाफ़ उसकी ओर से शाहबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पीड़ित महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी के साथ वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *