• Fri. Apr 10th, 2026

बच्चा चोरी के शक में युवक ग्रामीणों ने घिरता देख चढ़ा ओवरब्रिज पर 9 घंटे बाद छलांग लगाकर दी जान, मंचा हड़कम…

यूपी के जौनपुर में बच्चा चोरी करने के शक में एक युवक ग्रामीणों से घिरता देख वो वाराणसी लखनऊ हाइवे पर बने ओवरब्रिज पर चढ़ गया। वहां भारी संख्या में लोग घंटो तक मूकदर्शक भी बने रहे ,सूचना पर पहुँची पुलिस फायर बिग्रेड की टीम पहुँचकर उसे उतारने का प्रयास करती रही लेकिन वो उतरने को तैयार नही हुआ। लगभग 9 घंटे प्रयास के बाद वो ओवरब्रिज से छलांग लगा कर जान दे दी, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वही किसी ने मौत का लाइव वीडियो बना लिया। पुलिस घायल युवक को जिला अस्पताल ले गई जहाँ डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। आपको बता दे कि अविनाश कुमार पुत्र योगेश्वर समस्तीपुर बिहार ज़िले के निवासी ने लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नेवादा गाँव के पास लखनऊ – वाराणसी हाइवे पर बने ओवरब्रिज पर भोर में करीब चार बजे दो युवक संदिग्ध घूमते दिखाई पड़े ग्रामीण दोनों को बच्चा चोर कहकर दौड़ा लिए, जिसमे एक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया दूसरा युवक डर के वजह से सड़क पर बने ओवरब्रिज पर चढ़ गया, 9 घंटे से ऊपर बैठा रहा,पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर उसे उतारने का मशक्कत करती रही थी लेकिन वह उतरने को तैयार नही हो रहा था। अचानक उसने ओवरब्रिज से छलांग लगा दी, मौके से तुरंत पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सीओ सिटी दिवेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि नेशनल हाइवे ओवरब्रिज पर एक युवक चढ़ गया है मौके भारी पुलिस पहुँचकर अन्य विभागों को सूचित कर बुलाया गया जिसमे फायरब्रिगेड की टीम , एम्बुलेंस और एनएच आई टीम मौके पर मौजूद रही सभी के द्वारा समुचित प्रबंध किए गए जाल सीढ़ी ऊंचे वाहनों सड़क पर रोककर युवक को बचाने की कोशिश की गई साथी साथ उससे संवाद करने की भी कोशिश की गई लेकिन उसके तरफ से कोई प्रतिक्रिया मिल रही थी इसी दौरान वो ब्रिज से नीचे गिर गया। मैके से उसे जिला अस्पताल भेजवाया गया जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *