• Fri. Apr 10th, 2026

पाताल कोट एक्सप्रेस में फर्जी महिला टी टी टिकट चैक करते हुए,आर पी एफ ने लिया हिरासत में

झांसी। चलती ट्रेन में यात्रियों की टिकट चैक कर उनसे जुर्माने के नाम पर रुपए वसूल रही महिला को फर्जी टीटी बताकर यात्री ने रेल सुरक्षा बल को सूचना दी। सूचना पर पहुंची रेल सुरक्षा बल ने महिला को डबरा स्टेशन पर उतार लिया है। रेल सुरक्षा बल उससे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मथुरा में तैनात शिक्षक झांसी के बड़ागांव परीक्षा निवासी चंद्रपाल सिंह मथुरा से पाताल कोट एक्सप्रेस संख्या 14624 से झांसी के लिए यात्रा कर रहे थे। चंद्रपाल सिंह ने रेल सुरक्षा बल को सूचना दी कि एक महिला खुद को टीटी बताकर जनरल डिब्बे में यात्रियों के टिकट चैक कर रही है और उनसे जुर्माने के नाम पर रूपये वसूल रही है। उसने बताया की महिला फर्जी टीटी लग रही है और वह धौलपुर से ट्रेन में सवार हुई थी। इस सूचना पर सतर्क हुई रेल सुरक्षा बल की महिला कर्मियो ने जैसे ही गाड़ी डबरा स्टेशन पहुंची तभी उक्त महिला को ट्रेन से उतार लिया है। रेलवे की प्रशासनिक टीम और सुरक्षा बल महिला से पूछताछ कर रहे है। अभी किसी भी अधिकारी द्वारा यह पुष्टि नहीं की गई, वही झांसी आरपीएफ ने बताया कि महिला को डबरा में उतारा गया है। अभी यह स्पष्ट नही हो रहा कि उसे ग्वालियर आरपीएफ ले जाया जाएगा या झांसी आरपीएफ थाने लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *