• Wed. Jul 1st, 2026

जिलाधिकारी ने बालगृह का किया निरीक्षण, बालकों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश।

जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित यादव के साथ मुरादाबाद शहर स्थित बाल गृह (बालक) का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित बच्चों से भोजन की गुणवत्ता एवं उनके निवास पता आदि के बारे में जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने पाया कि कुछ बालक अपना पता जानते हैं लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उनके अभिभावक उन्हें लेने नहीं आ पा रहे हैं।
उन्होंने अधीक्षक बालगृह को निर्देशित किया कि ऐसे बालक जो अपने घर का पता बता पा रहे हैं उन बालकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत किया जाए।
जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान पाया कि एक बालक के हाथ में एलर्जी के कारण दाने हो रहे हैं।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि बाल गृह में संरक्षित बालकों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।
बालकों के लिए बनाए गए विश्राम कक्ष में बेड पर साफ चादर बिछी हुई पाई गई। जिलाधिकारी में अधीक्षक बालगृह को निर्देश दिए कि बालकों के लिए उपलब्ध बेड पर गद्दे एवं कॉटन की चादर सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का अनिवार्य रूप से प्रबंध हो, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
…………………………………………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *