• Fri. Apr 10th, 2026

प्राइवेट बस और मैक्स की भिड़ंत, 10 की मौत

गाजियाबाद से अलीगढ़ अपने घर रक्षाबंधन का पर्व मनाने जा रहे मैक्स सवार हादसे का शिकार हो गए। बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर रोड पर तेज रफ्तार निजी बस ने मैक्स में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैक्स के परख्च्चे उड़ गए। हादसे में अब तक मैक्स सवार 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 27 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। एक दर्जन से अधिक घायलों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है,जहां उनका उपचार किया जा रहा है। जैसे ही हादसे की सूचना पुलिस प्रशासन को लगी डीएम और एसएसपी समेत तमाम पुलिस प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों को उपचार की समुचित व्यवस्था कराई। इस हादसे में डीएम सीपी सिंह ने 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। वही प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी इस संकट की घड़ी में शोक व्यक्त किया है। प्राइवेट बस को जप्त कर लिया गया है। बस के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि चालक घायल बताए जा रहा है, जिसका अभी भी उपचार जारी है। बताया गया है मैक्स वाहन और प्राइवेट बस की फिटनेस मुकम्मल थी। वहीं मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *