• Mon. Mar 9th, 2026

20 हजार की रिश्वत लेते थानाध्यक्ष गिरफ्तार

BySirfjanpaksh

Aug 24, 2023


औरंगाबाद जिले के उपहारा थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता को पटना से पहुंची निगरानी टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया।बताया जाता है कि उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव निवासी सनोज कुमार से थानाध्यक्ष 20 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे। उसी समय निगरानी की टीम ने पैसा लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक लड़की के अपहरण मामले में प्राथमिकी से तीन आरोपितों के नाम हटाने के लिए थानेदार पैसा ले रहे थे। निगरानी टीम ने इसकी जानकारी औरंगाबाद पुलिस को नहीं दी है। निगरानी की टीम उपहारा थानाध्यक्ष को अरवल ले जाकर पूछताछ कर रही है।बात दें औरंगाबाद जिले में थानेदार को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने का यह पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी कई थानाध्यक्ष को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *