• Fri. Apr 10th, 2026

नगर निगम का कारनामा हुआ उजागर एक सड़क के हुए दो दो बार पेमेंट

झांसी में भ्रष्टाचार सर चढ़ कर बोल रहा है।

झांसी की मीडिया में उस समय हड़कप का माहौल हो गया जब भ्रष्टाचार की बड़ी खबर सुर्खियों में आई मामला झांसी नगर निगम का है सड़क किसी विभाग ने बनाई झांसी नगर निगम ने कागजों में दर्शाते हुए बनी बनाई सड़क को अपनी बनाई हुई बताकर 29लाख का पेमेंट अपने ठेकेदार को कर दिया।

 झांसी के दतिया गेट बाहर वार्ड  न. 39 में एक सड़क का निर्माण res विभाग ने मई 2024 में कराया था और उस सड़क के किनारे अपने विभाग का शिलालेख लगाया था  जिसमे लागत 6.86 लाख दर्शाई गई है यह सड़क विधायक निधि से बनाई गई थी जिसका निर्माण मई में पूरा हो गया था गौरतलब है की,

झांसी नगर निगम के इंजीनियर और ठेकेदार ने इसी बनी हुई सड़क पर अपनी शिलालेख लगाकर बनाने का दावा करते हुए 2943091 लाख का पेमेंट करा लिया है।
झांसी नगर निगम के इस भ्रष्टाचार का मामला प्रिंट मीडिया में सुर्खियों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *